25.4 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

चंदौली-सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल,हालत गंभीर

- Advertisement -


सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के अलग- अलग स्थानों पर दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार फुल्ली गांव निवासी सोहन राय 55 वर्ष अपने ससुराल ओनावल जाते फुल्ली गांव के समीप ही अज्ञात बाइक सवार में टक्कर हो गयी। घटना में सोहन सदर पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल सोहन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हातल चिंताजनक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही दूसरी तरफ सलेमपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार 25 वर्ष सकलडीहा से अपने घर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने इसके बाइक में जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में अखिलेश बुरी तरह जख्मी हो गया। लोगो ने तत्काल उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हातल चिंताजनक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights