32.2 C
Chandauli
Wednesday, April 29, 2026

Buy now

चंद्रप्रभा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में समाया बालक,परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के काँटा साइफन चंद्रप्रभा नदी में सोमवार को नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बालक गहरे पानी मे समा गया। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस टीम गोताखोरों की सहायता से बालक की तलाश में जुट गई हैं।
बाबते हैं कि मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत भदावल गांव निवासी हसन सरदार का 12 वर्षीय पुत्र आतिफ सोहदावर गांव निवासी शाहबु के घर अपने ननिहाल में आया हुआ था। दोपहर में अपने मामा के लड़के सलमान के साथ बिना किसी को सूचना दिए चन्द्र प्रभा नही में नहाने चला गया जहा नहाने के दौरान आतिफ गहरे पानी मे चला गया। जिसको देख सलमान शोरगुल मचाने लगा मौक़े पर जुटे लोगों ने आतिफ के डूबने की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। जहा परिजनों में कोहराम मच गया। वही मौक़े पर पहुचे धरौली चौकी इंचार्ज संतोष कुमार गोताखोरों की सहायता से आतिफ की तलाश में जुट गए हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष विन्देश्वर पांडेय ने बताया कि चंद्र प्रभा नदी में बालक के डूबने की सूचना मिली हैं। गोताखोरों की सहायता से उसकी खोज की जा रही हैं। अंधेरा होने के कारण सफलता नही मिल पा रही हैं। एनडीआरएफ को सूचना दी गयी हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights