27 C
Chandauli
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

चकिया में अलग-अलग जगहों पर मारपीट 12 घायल

- Advertisement -

Young Writer, चकिया। होली त्यौहार के दिन अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गयी है।
बताते हैं कि भलुआ बिलौड़ी गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के दिनेश्वर 45, भुवनेश्वर 40, चंपा 38 घायल हो गई। दिनेश्वर शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के रामदास, पन्ना, टिरु और महेंद्र के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 325 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वही रामपुर (भभौरा) गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चली, जिसमें एक पक्ष के गोरे,मुन्ना,मिन्टू और शिव मूरत तथा दूसरे पक्ष के सोहन, बसावन, चंद्रिका और सोमारु घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एक पक्ष के बसावन तथा दूसरे पक्ष के गोरे ने घटना के बाबत लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights