28.9 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

जाम के झाम में फंसा रहा पड़ाव चैराहा

- Advertisement -

फ्ड़ाव। स्थानीय चैराहा जाम के झाम में वाहन चाहन पूरे दिन कराहते नजर आए। पूर्वांचल के व्यस्त माने जाने वाले चैराहों में से एक पड़ाव चैराहे पर गुरुवार के दिन सुबह से लेकर देर शाम तक जाम की समस्या बनी रही। इस कारण रामनगर से सामने घाट व बीएचयू जाने वाला पुल बंद रहा। वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की वजह से दोपहर में मालवीय पुल को प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया। वही पड़ाव-रामनगर मार्ग पर स्थित चैराहे से मात्र 300 मीटर की दूरी पर सकरी रेलवे पुलिया में एक ट्रक का तेल खत्म होने के कारण बंद होने से सुबह दस बजे जाम लग गया। गौरतलब हो कि उक्त चैराहा तीन जनपदों को जोड़ता है। इसके पश्चिम में वाराणसी दक्षिण दिशा में छह किलोमीटर दूरी पर मिर्जापुर तो पूर्व दिशा में चंदौली जनपद पड़ता है जाम के दौरान साइकिल और बाइक वालों को चलना तो दूर पैदल चलना भी लोगों के लिए कठिनाई भरा रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन को जाम छुड़ाने में ऐड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा जबकी अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे शव, इलाज के लिए जा रहे मरीज घंटों जाम में फंसे रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights