27.4 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

तेलहरा गोलीकांड में 14 आरोपी गिरफ्तार,असलहा व कारतूस बरामद

- Advertisement -


चंदौली। जनपद के थाना कंदवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलहरा में पूर्व की रंजिश और बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद के दौरान एक पक्ष के सुभाष पुत्र स्वर्गीय सुदामा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। जिससे निकले छर्रे लगने से कई लोग घायल हो गए। उक्त मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को तेलहरा राइस मिल के पास खेत से गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से एक रिवाल्वर व खाली कारतूस के साथ लाठी व डंडे बरामद किए। इस मामले का खुलसा सोमवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में किया।
उन्होंने बताया कि थाना कंदवा क्षेत्र के तेलहरा गांव में हुए मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सुभाष पुत्र स्व. सुदामा को 19 अप्रैल को कंदवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य 13 आरोपियों को 20 अप्रैल को तेलहरा राइस मिल के पास खेत से पकड़ा गया। घटना में प्रयुक्त 12 बोर की लाइसेंसी एसबीबीएल गन, एक खाली कारतूस के साथ लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 29/2026 में विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी वर्ष 2025 में विवाद दर्ज हो चुका है। जिससे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष, अशोक, शैलेश, दिनेश उर्फ टड्डू, संतलाल, विमलेश, रोशन, नरेन्द्र कुमार, रजनीश, राहुल, वीरेन्द्र, मंटू उर्फ मनीष, सुरेन्द्र उर्फ अन्नू और रामसूरत शामिल हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights