32.5 C
Chandauli
Monday, September 7, 2026

Buy now

नौ माह की मासूम बच्ची को गोद में लेकर डीएम ने जाना हाल,बालगृह का किया औचक निरीक्षण

- Advertisement -


चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सोमवार को बिछिया कला स्थित राजकीय बालगृह (शिशु), राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण तथा मद्धुपुर स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बालगृह के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने अनाथ बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और देखभाल की व्यवस्थाओं को परखा।
उन्होंने पंजीयन रजिस्टर का अवलोकन करते हुए बच्चों की सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों के बेहतर भविष्य और शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने मौके से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन कर पार्ट-टाइम शिक्षक की नियुक्ति करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उन्हें बिस्कुट व चिप्स बांटे। हाल ही में बालगृह में आई नौ माह की मासूम बच्ची को गोद में लेकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। इसके बाद जिलाधिकारी ने मद्धुपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से संवाद किया। उन्होंने भोजन, दवाइयों और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। बुजुर्गों ने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। डीएम ने शयन कक्ष, रसोईघर और परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई देखी। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को बुजुर्गों की देखभाल में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही हर दस दिन के बजाय प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य टीम से वृद्धजनों का अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आदेश दिया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights