45.9 C
Chandauli
Monday, May 18, 2026

Buy now

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने भजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन,पेट्रोलियम मंत्री का फूंका पुतला

- Advertisement -


चंदौली। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कस्बा पुलिस चौकी के समीप सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया। जहा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिकी दबाव में काम कर रही है। और किसानों व युवाओं के हितों की अनदेखी की जा रही है। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी और गैस सिलेंडर के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। जिससे रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हो गई हैं। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि छात्र मानसिक तनाव झेल रहे हैं। और सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। इस दौरान बृजेश गुप्ता, मधु राय, गंगा प्रसाद, राममूरत गुप्ता माधवेंद्र मूर्ति ओझा, बदरूद्वजा अंसारी, शमशाद अहमद, नियाज़ अहमद, शमशेर खान,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights