25.9 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

सत्ता पक्ष के इशारे पर हटायी गई मेरी सुरक्षाः मनोज डब्लू

- Advertisement -


सैयदराजा। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह ‘डब्लू’ ने बुधवार को जनपद पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर मेरी हत्या की साजिश हो रही है। इसी षड्यंत्र के तहत चंदौली पुलिस ने मुझे किसी तरह की कोई सूचना दिए बिना ही मुझे प्रदत्त सुरक्षा हटा ली। यह सबकुछ बिना किसी सूचना व जानकारी के पुलिस महकमे ने किया। और जब जवाब तलब किया गया तो सुरक्षा के बदले विभाग को खर्च की अदायगी का नहीं होना कारण बताया गया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा हटाने के पीछे कोई ठोस व संतोषजनक जवाब चंदौली पुलिस द्वारा नहीं दिया। किस जांच एजेंसी अथवा पुलिस अधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर मेरी सुरक्षा हटाई गई। इस बाबत जवाब-तलब किया तो तथ्य एवं तर्कहीन बातें कही गयी। यह एक गंभीर प्रश्न है जिसकी जांच उच्च स्तरीय पुलिस अफसर द्वारा होनी चाहिए। कहा कि बीते 17 अगस्त को धानापुर थाना प्रभारी के गैरजिम्मेदाराना बयान पर पुलिस विभाग से कार्यवाही की मांग को लेकर आंदोलन की बात कही गयी थी। लेकिन पुलिस ने इस पर विभागीय कार्यवाही करने की बजाय पूरे दिन मुझे मेरे माधोपुर स्थित आवास पर नजरबंद रखा और शाम को मेरी सुरक्षा में लगे आरक्षी को अवापस बुला लिया। जनपद पुलिस का यह कृत्य राजनीति से प्रेरित है। सत्ता पक्ष के स्थानीय नेताओं के इशारे पर ऐसा किया गया है, जिससे मेरी सुरक्षा दांव पर लग गयी है। ऐसे में यदि मेरे साथ कोई अप्रिय घटना कारित होती है तो उसके लिए सीधे तौर पर एसपी चंदौली व जनपद पुलिस जिम्मेदार होगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights