25.9 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

सिरफ़िरे आशिक़ ने की प्रेमिका की हत्या….

- Advertisement -

चंदौली – अलीनगर थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे बीते 12 अगस्त को अज्ञात युवती की सड़ी लाश मिली थी. पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त अंजली पटेल निवासी मिर्जापुर के रुप में की. मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद अलीनगर पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपित और उसके साथी को सैयदराजा से गिरफ्तार कर लिया. मृतका के सिरफिरे प्रेमी ने ही अवैध संबंधों के शक में युवती की निर्मम हत्या कर दी थी. फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

पुलिस पूछताछ में मोहम्मद शहबाज राइन ने पूछताछ में बताया कि विगत दो वर्ष पहले फेसबुक के जरिए उसकी मृतका अंजली से जान पहचान हुई. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. लेकिन शक्की मिजाज शहबाज को लगता था कि अंजली का संबंध अन्य युवक से भी है.

इस बात को लेकर वह अंजली से झगड़ता रहता था. 10 अगस्त को अंजली कालेज जाने का बहाना बनाकर प्रेमी शहबाज से मिलने जमानिया चली गई. शहबाज उसे अपनी बाइक पर पूरे दिन घुमाता रहा. उसने बाइक की डिग्गी में पत्थर भी रखा था.वह प्रेमिका के अन्य युवक से संबंध के बारे में जानना चाहता था. शाम हुई और युवती ने घर जाने की बात कही तो शातिर शहबाज ने अपने गांव के ही दोस्त की स्कार्पियो किराए पर ली. ड्राइवर अशोक कुशवाहा के साथ अंजली को बैठाकर मिर्जापुर के लिए निकला. उसने बाइक की डिग्गी में रखा पत्थर भी स्कार्पियो की सीट के नीचे छिपाकर रख दिया. रास्ते में दोनों में पुरानी बातों को लेकर बहस होने लगी. झगड़ा बढ़ा तो शहबाज ने पत्थर के टुकड़े से अंजली के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया. जिससे अंजली बेसुध हो गई.

वहीं अधिक रक्तश्राव से युवती की मौत हो गई.जिसके शहबाज और अशोक ने रात के अंधेरे में बसंतू की मड़ई के पास युवती के शव और उसके बैग को झाड़ियों में फेंक दिया और भाग निकले.

इस बाबत सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि पिछले दिनों युवती का शव मिला था. पुलिस छानबीन में हत्या का खुलासा हुआ. प्रेमिका के दूसरे से सम्बंधों के शक के चलते प्रेमी ने ही हत्या की थी.फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रेमी व ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights