29.7 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

सदर ब्लाक में जलकल का पानी टैंक क्षतिग्रस्त,सैकड़ों घरों में एक सप्ताह से जलापूर्ति प्रभावित

- Advertisement -


आधा-अधूरा पानी मिलने से बढ़ी परेशानी, घरेलू कामकाज के लिए पानी जुटाने में जुटीं महिलाएं
चंदौली। सदर ब्लॉक स्थित जलकल परिसर का पानी टैंक क्षतिग्रस्त होने से नगर के सैकड़ों घरों में पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। कहीं पानी बिल्कुल नहीं पहुंच रहा है तो कहीं आधा-अधूरा पानी मिलने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति बाधित होने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है।
पानी की किल्लत का सबसे अधिक असर घरेलू कामकाज पर पड़ रहा है। महिलाओं को खाना बनाने, कपड़े धोने, बर्तन साफ करने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पानी जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। वहीं नियमित जलापूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं में परेशानी बनी हुई है। क्षतिग्रस्त टैंक की सफाई और मरम्मत से जुड़े कार्य के लिए हरदोई से आए मजदूर टैंक के अंदर उतरकर काम कर रहे हैं। टैंक को दुरुस्त करने और जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने की कवायद की जा रही है। हालांकि, पूरी तरह से पानी की आपूर्ति बहाल होने में अभी लगभग एक सप्ताह का समय लगने का अनुमान है। ऐसे में उपभोक्ताओं को फिलहाल पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। एक सप्ताह से प्रभावित जलापूर्ति के बीच लोगों को उम्मीद है कि टैंक की मरम्मत का काम जल्द पूरा होगा और घरों तक पर्याप्त पानी पहुंचने लगेगा। तब तक सैकड़ों परिवारों को पानी की किल्लत से राहत मिलने का इंतजार रहेगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights