18.8 C
Chandauli
Saturday, October 24, 2026

Buy now

Chandauli:आईवीएफ सेंटर से महिलाओं के मां बनने का सपना होगा पूरा,चिकित्सकों ने शिविर में जांच कर दिया उचित चिकित्सकीय परामर्श

- Advertisement -


चंदौली। नगर के वार्ड नंबर 14 गांधी नगर स्थित सैम हॉस्पिटल में गुरुवार को शिविर आयोजित की गई। इसका शुभारंभ डॉ. अज्मे जेहरा, डॉ. एसजी इमाम ने किया। शिविर में आसपास के इलाकों की लगभग दो दर्जन महिलाएं पहुंची। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
इस दौरान चिकित्सक डा. अज्मे जेहरा ने बताया कि जिले का यह पहला आईवीएफ सेंटर है। यहां उन महिलाओं की जांच और परामर्श दिया जाएगा, जिन्हें गर्भ धारण में दिक्कत हैं। बताया कि अस्पताल में कम खर्च में महिलाओं की जांच और चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जाएगी। अन्य अस्पतालों में जहां तीन लाख खर्च करने होंगे, वहीं सैम हॉस्पिटल में आधे पैसों में ही यह सुविधा मिलेगी।

बताया कि कई महिलाओं में बहुत मामूली दिक्कतें होती हैं, लेकिन उनकी ठीक ढंग से जांच नहीं हो पाती है। इसलिए गर्भ धारण नहीं कर पाती हैं। यदि उनकी सही तरीके से जांच और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की जाए तो दिक्कत दूर हो जाती है। इसका खर्च भी काफी कम होता है। उन्होंने बताया कि अतिपिछड़े जिले में इस तरह का केंद्र शुरू होने से यहां की गरीब जनता को भी लाभ होगा। कैंप में डॉ. अज्मे जेहरा, डॉ. एसजी इमाम और रिया शर्मा ने रोगियों की जांच की और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुझाव दिए। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आगे भी इस तरह के जागरूकता और परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights