चंदौली। मुख्यालय स्थित मुंसफ कटरा के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाल बीपी पांडेय एवं कस्बा इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल कर तत्काल जीआरपी को सूचित किया मौक़े पर पहुची जीआरपी के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि सकलडीहा थाना क्षेत्र के खोर गांव निवासी सियाराम पुत्र राम जतन राम 55 वर्ष रेलवे ट्रैक पार कर रहा थे इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान की गई कोतवाली पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस बाबत सदर कोतवाल बीपी पांडेय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

