25.5 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

Chandauli:डाला छठ महापर्व पर सेल्फी लेते वक्त नदी में पलटी नाव तीन किशोर डूबे,रेस्क्यू जारी

- Advertisement -


बबुरी। छठ पूजा के मौके पर सोमवार को क्षेत्र के कोदोचक गांव में चंद्रप्रभा नदी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में छोटी नाव पलट जाने से उस पर सवार तीन किशोर डूब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुचना मिलते ही डीएम सहीत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुच गए घटना स्थल पर पुलिस व गोताखोरो की तरफ से रेस्क्यू जारी है।
बताते है कि चंद्रप्रभा नदी में नाव पर कुल छः लोग सवार थे। ग्रामीणों ने बताया कि सेल्फी लेने के दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया। और वह अचानक पलट गई। नाव पर सवार सभी लोग नदी में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह तीन किशोरों को बचा लिया।  जबकि तीन किशोर पियूष, यश और अरुण गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बबुरी पुलिस मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान जारी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक तीनों किशोरों का कोई पता नहीं चल सका था। ग्रामीणों के अनुसार, सभी किशोर कोदोचक गांव के रहने वाले हैं। और छठ घाट पर पूजा देखने आए थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights