30.5 C
Chandauli
Friday, October 9, 2026

Buy now

Chandauli:पुलिस ने 25 हजार लीटर अवैध डीजल से भरा टैंकर पकड़ा,कूटरचित बिल्टी और ई-वे बिल बरामद

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चंदौली-मझवार स्टेशन के समीप मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से डीजल का परिवहन और कालाबाजारी किए जाने के मामले में 25 हजार लीटर हाई स्पीड डीजल से भरा टैंकर पकड़ा इस दौरान टैंकर से कूटरचित बिल्टी, इनवॉइस और ई-वे बिल बरामद किया। पुलिस ने टैंकर को नवीन मंडी परिसर में सुरक्षित कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई हैं।
इस दौरान सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडे ने बताया कि क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की अवैध डीजल के साथ एक टैंकर वाहन बिहार की तरफ जा रहा है उक्त सूचना पर पुलिस ने चंदौली मझवार स्टेशन के समीप घेरे बंदी कर टैंकर को धर जिसमें 25 हजार लीटर अवैध हाई स्पीड डीजल बरामद किया गया। साथ ही चालक अवधेश कुमार निवासी देवगलपुर, थाना मऊ को हिरासत में लेकर जांच सप्लाई इंस्पेक्टर से जांच कराया जा रहा है। मामले में 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा संख्या 493/26 दर्ज किया गया है। इस दौरान उपनिरीक्षक मारकंडेय सिंह, कांस्टेबल सागर, कुमार अभिषेक कुमार, अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights