37.9 C
Chandauli
Friday, June 26, 2026

Buy now

Chandauli:मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने स्वामी अविमुक्ततेश्वरा नंद का किया स्वागत,भाजपा सरकार पर साधा निशाना

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय स्थित कस्बा पुलिस चौकी के समीप रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौ रक्षा आंदोलन से जुड़े स्वामी अविमुक्ततेश्वरानंद का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान स्वामी अवि मुक्ततेश्वरा नंद ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गौवंश की हत्या और दुर्दशा हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल गौ रक्षा के नाम पर राजनीति कर रही है। जबकि धरातल पर गायों की स्थिति बेहद खराब है। गौशालाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। जो सरकार वास्तव में गौ रक्षा का कार्य करेगी। जनता उसी को अपना समर्थन और वोट देगी। उन्होंने लोगों से गौ सेवा और संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। साथ ही उपस्थित लोगों को गौ रक्षा और गौ सेवा की शपथ दिलाई। उन्होने कहा की बंगाल से ज्यादा यूपी में गायों की संख्या कम हो रही है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा कहा कि भाजपा ने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। भजपा सरकार में गाय, किसान और गरीब सभी आज परेशान हैं। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण दृवेदी, कांग्रेस महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, गंगा राम, मधु राय, सतीश बिंद, सत्यमूर्ति ओझा,बृजेश गुप्ता, सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights