37.5 C
Chandauli
Wednesday, June 17, 2026

Buy now

Chandauli:मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट,नगर में पैदल गश्त और सघन वाहन चेकिंग अभियान

- Advertisement -


चंदौली। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव ने बुधवार को पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों और वस्तुओं की गहन जांच भी की गई।
वही पुलिस चौकी के समीप दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में सतर्कता का माहौल देखने को मिला। कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने आम लोगों से संवाद स्थापित कर सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या अराजक तत्व दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस दौरान एसआई बिनोद सिंह, कन्हैया लाल मौर्य,रामशंकर यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights