36.7 C
Chandauli
Thursday, June 18, 2026

Buy now

Chandauli:मोहर्रम को लेकर ताजिया चौकों का सीओ ने किया निरीक्षण,शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील,माहौल बिगाड़ने वालो पर होंगी कार्यवाई

- Advertisement -


चंदौली। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने गुरुवार की शाम सैयदराजा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ विभिन्न ताजिया चौकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने ताजिया समितियों के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से ही क्षेत्र में शांति और सद्भाव कायम रह सकता है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। देवेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान अराजकतत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया सहित सार्वजनिक स्थानों पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि माहौल बिगाड़ने, शांति व्यवस्था भंग करने या सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights