31.9 C
Chandauli
Friday, August 21, 2026

Buy now

Chandauli:अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह के डीजीसी रिवेन्यू बनने पर अधिवक्ताओं में हर्ष,मिठाई खिलाकर दी बधाई

- Advertisement -


चंदौली। वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह का सरकार द्वारा जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) रिवेन्यू के पद पर चयन किए जाने से अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को सदर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को भी मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
अधिवक्ताओं ने संतोष कुमार सिंह के लंबे अधिवक्ता कार्यकाल और अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि वह अपनी शालीनता, व्यवहार कुशलता और बेहतर कार्यशैली के लिए अधिवक्ता समाज में अलग पहचान रखते हैं। उनके डीजीसी रिवेन्यू पद पर चयन से अधिवक्ताओं में उत्साह है। सभी ने उम्मीद जताई कि वह सरकार की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने बधाई देने पहुंचे सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र सिंह, विद्या चरण सिंह, राकेश रत्न तिवारी, राजेंद्र तिवारी, डीजीसी शशि शंकर सिंह, राहुल सिंह, जय प्रकाश सिंह, पूर्व महामंत्री राज बहादुर सिंह और मो. शमसुद्दीन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights