23 C
Chandauli
Wednesday, October 28, 2026

Buy now

Chandauli:जमीनी विवाद में बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली,भारी पुलिस बल तैनात

- Advertisement -


इलिया। थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव में जमीनी विवाद में अज्ञात बदमाशों ने रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे तेजबली चौहान 42 वर्ष को गोली मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घायल को तत्काल इलिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
तेजबली गांव की एक दुकान से किराने का सामान खरीदकर साइकिल से चकिया–इलिया मार्ग स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सांवलसोत मोड़ के पास पहुंचे, तभी ब्लैक रंग की गाड़ी से आए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड फायर हुए, जिनमें एक गोली उनके पेट में लगी, जिससे वह साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें पास के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर भेजने की सलाह दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चंद्रशेखर भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights