चंदौली। चंदौली-मझवार स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने छह वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी। और मय वाहन मौक़े से फरार हो गया। घटना की देख लोगों में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों की सहायता से बालिका को 108 एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक व उसके चालक की तलाश में जुट गई।
बताते हैं कि शहाबगंज निवासी मंसूर अली अपनी छह वर्षीय बेटी शमा के साथ बिहार नानी के घर से अपने घर लौट रहे थे। दोनों ऑटो पकड़ने के लिए चंदौली-मझवार स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने शमा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख पिता मंसूर अली मौके पर ही बेसुध हो गए और बेटी को बचाने के लिए चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शमा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है। इस बाबत सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ट्रक नंबर से ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

