21.6 C
Chandauli
Thursday, October 29, 2026

Buy now

Chandauli:नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा,पिकअप-ट्रक की टक्कर में तीन घायल,ट्रामा सेंटर रेफर

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल के भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने तीनों की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया
बाबते है कि पश्चिम बंगाल निवासी शोभनाथ पाल 35 वर्ष, शीध्धु सिंह बाबा 36 वर्ष और मानिक पाल 18 वर्ष वाराणसी की तरफ से बिहार की तरफ जा रहे थे इसी दौरान जैसे ही झांसी गांव के समीप पहुचे की अचानक उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद के लिए आगे आए। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस बाबत सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि पिकअप व ट्रक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने तीनों को ट्रामा सेंटर रेफर किया हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights