27 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

Chandauli:न्यायालय भवन टेंडर को लेकर डिस्ट्रीक्ट डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह ने जताया हर्ष

- Advertisement -


चंदौली। शासन द्वारा न्यायालय भवन निर्माण टेंडर को लेकर शनिवार को डिस्ट्रीक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह में हर्ष जताया और सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जब से चंदौली जिला बना है। ज़िले के अधिवक्ता न्यायालय भवन निर्माण के लिए संघर्ष करते आ रहे थे। अधिवक्ताओं ने न्यायालय निर्माण के लिए मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन अनशन यहां तक आमरण अनशन भी किया। और अपनी मांगों को दिल्ली लखनऊ हाई कोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट अपने मांगों को रखते रहे। न्यायालय निर्माण के लिए पूर्व महामंत्री जन्मेजय सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ चंदौली से दिल्ली तक पदयात्रा किया। जिसमें अधिवक्ताओं को तमाम तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़। लेकिन अधिवक्ताओं ने हिम्मत नही हारी। न्यायालय का टेंडर होने से अब अधिवक्ताओं का सपना साकार होने की उम्मीद जग गई हैं। जल्द ही अधिवक्ता न्यायालय भवन छत के लिए बैठ कर काम करते नज़र आएंगे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights