29.7 C
Chandauli
Tuesday, October 20, 2026

Buy now

Chandauli:पुलिस ने 125 लोगों को लौटाया खोया व गिरे हुए मोबाइल,लोगों के खिले चेहरे

- Advertisement -


चंदौली। त्योहारों पर अपने घर परिवार से दूर रहकर ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस के जवानों ने विभिन्न लोगों के गिरे व खोए हुए 125 मोबाइल को बरामद किया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख 75 हजार रूपये है। शुक्रवार को धनतेरस के पावन पर्व पर पुलिस महकमे ने मोबाइल को उनके स्वामियों के सुपुर्द कर उनके धनतेरस को शुभ व लाभकारी बनाया। पुलिस लाइन सभागार में मोबाइल मिलने ही लोगों के चेहरे खिल उठे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा.अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त खोये व गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लिया और क्राइम ब्रांच के विभिन्न शाखा क्रमशः स्वाट व सर्विलांस सेल की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु आदेशित किया था। उक्त आदेश के अनुपालन में गठित टीम के अथक प्रयास से कुल 125 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल सेट विभिन्न कम्पनियों के कीमती लगभग 18 लाख 75 हजार रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस विभाग के कार्य को सराहा। साथ ही आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights