चंदौली। धानापुर-सकलडीहा मार्ग पर गुरेहूं गांव के समीप बुधवार को सड़क किनारे खाई में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान से मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि रायपुर गांव निवासी गोविंद कुमार 18 मई को अपनी बहन की शादी में शामिल होने घर आया था। शादी की रस्में संपन्न होने के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। बुधवार को वह अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए मुगलसराय रेलवे स्टेशन गया था। दोस्त को छोड़कर बाइक से वापस लौटते समय गुरेहूं गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल गया। लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

