चंदौली। जनपद मुख्यालय स्थित चंदौली-मझवार रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दुर्घटना के बाद मृतक के शरीर के ऊपर से कई अन्य वाहन भी गुजर गए, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया गांव निवासी लाल चंद 65 वर्ष मझवार स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी साथ ही दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान कई अन्य वाहन भी गुजर गए जिससे उनका शव छत-विक्षत हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की तलाश करने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। वही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

