29.4 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

Chandauli:वीआईपी गेट पर शकील के काले बैग को खोलते ही उड़े पुलिस के होश,जांच में जुटे वाराणसी के अधिकारी

- Advertisement -


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर जनपद में संदिग्धों व वांछितों के गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में मुगलसराय पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को वीआईपी गेट से गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से 15.92 लाख रुपया बरामद किया गया। पुलिस ने उपरोक्त रुपयो के सम्बन्ध में आयकर अधिकारी वाराणसी को सूचना दिया। जिसकी जांच की जा रही हैं।


दरसअल मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह पुलिस टीम के साथ रात्रि में गस्त करते कर रहे थे। इसी दौरान वीआईपी गेट पीडीडीयू नगर से राजकीय हास्पिटल पास से एक सन्दिग्ध युवक काले बैग के साथ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर उसके बैग की तलाशी ली तो उसके बैग में 15.92 लाख रुपया रखा था। जिसको देखते ही पुलिस के होश उड़ गए। पूछताछ में उसने नाम शकील अहमद पुत्र बेलाल अहमद निवासी कसाब महाल थाना मुगलसराय बताया। पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी आयकर अधिकारी को दिया। जिसकी जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights