19.5 C
Chandauli
Saturday, October 24, 2026

Buy now

Chandauli:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -


नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव के पास देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धपरी गांव निवासी 42 वर्षीय छटंकी बिन्द चंदौली से घर का सामान लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बरहुली के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. परिजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन की जांच आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में जांच की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights