45.5 C
Chandauli
Monday, June 8, 2026

Buy now

Chandauli:सदर तहसील में पूर्व महामंत्री धनंजय सिंह की श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित,अधिवक्ताओं के साथ राजनेता हुए शामिल

- Advertisement -


चंदौली। सदर तहसील परिसर में सोमवार सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय धनंजय सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने पूर्व महामंत्री धनंजय सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। न्यायालय भवन के निर्माण और न्यायिक सुविधाओं के लिए चलाए गए। आंदोलनों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। न्यायालय निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यालय से दिल्ली तक की दूरी पैदल तय कर अपनी प्रतिबद्धता और संघर्षशीलता का परिचय दिया था। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि धनंजय सिंह व्यवहार कुशल, मिलनसार और सभी वर्गों के लोगों के प्रिय थे। उन्होंने हमेशा युवा अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन किया। और बार तथा बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। उनके निधन से अधिवक्ता समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। सभा के दौरान कई वक्ता धनंजय सिंह को याद करते हुए भावुक हो गए। उनके साथ बिताए गए संघर्ष और सहयोग के दिनों का उल्लेख करते हुए अधिवक्ताओं की आंखें नम हो गईं। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कहा कि धनंजय सिंह केवल एक अधिवक्ता नहीं, बल्कि अधिवक्ता समाज की आवाज थे। उनके द्वारा किए गए कार्य और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। इस दौरान सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, वरिष्ठ अधिवक्ता डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व महामंत्री जनमेजय सिंह, उज्ज्वल सिंह, राकेश रोशन बागी, रामशंकर यादव, नवीन सिंह बबलू, चंद्रभूषण यादव, बृजेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, आशुतोष मिश्रा, राजबहादुर सिंह, संदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights