चंदौली। मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे दर्जनों लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से शराबियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।
कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव ने नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर खड़ी कई बाइकों की जांच की और आवश्यक दस्तावेज न मिलने तथा संदिग्ध स्थिति पाए जाने पर दर्जनों बाइकों को सीज कर दिया गया। पुलिस ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी भी दी। सदर कोतवाल विंदेश्वर पांडेय ने कहा कि सड़क अथवा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

