38.5 C
Chandauli
Sunday, May 24, 2026

Buy now

Chandauli:सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान,मचा हड़कंप

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। सीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सड़क पर उतरी और खुलेआम शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान शराबियों में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से भागने की कोशिश करते नजर आए।


पुलिस ने नगर के प्रमुख चौराहों,बाजारों और सुनसान स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान खुले में शराब पी रहे दर्ज नभर लोगों को हिरासत में लिया गया। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से कानून व्यवस्था प्रभावित होती है और आम लोगों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कानून का पालन करें और सामाजिक माहौल खराब करने से बचें। चेतावनी दी कि खुले में शराब का सेवन करने वालों और अवैध शराब बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय, दुर्गश यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights