चंदौली। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर हो रही अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव ने सघन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान नगर के प्रमुख चौराहों बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई।
चेकिंग के दौरान कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जो सड़कों पर बाइक खड़ी कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे थे। ऐसे कई बाइक चालकों का चालान काटा गया। और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है। और इससे सामाजिक माहौल भी प्रभावित होता है। इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि नगर में शांति और व्यवस्था बनी रहे। अभियान के चलते बाइक चालकों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। पुलिस की सक्रियता से आम नागरिकों ने राहत महसूस की और इस पहल की सराहना की। इस दौरान कांस्टेबल सागर यादव,तशरीफ़ अहमद मौजूद रहे।

