31.2 C
Chandauli
Tuesday, October 6, 2026

Buy now

Chandauli:हाईवे जाम करने पर 23 नामजद समेत 115 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा,शव रखकर एंबुलेंस समेत आमजन को बाधित करने का आरोप

- Advertisement -


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा तिराहा के पास शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने 23 नामजद समेत करीब 110-115 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बांस-बल्ली लगाकर मुगलसराय से चकिया जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की दोनों लेन पूरी तरह बाधित कर दीं। इससे मरीजों की एंबुलेंस समेत राहगीर जाम में फंस गए और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
पुलिस ने बताया कि 5 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव को सूचना मिली कि आयुष अस्पताल, आलूमिल के पास कुछ लोगों ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक पुनवासी चौहान निवासी वार्ड नंबर तीन, अलीनगर के परिजनों के साथ करीब 130 से 140 लोग सड़क पर मौजूद मिले। भीड़ नारेबाजी कर रही थी और दोनों लेन बाधित थीं। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाने के बाद सड़क को खाली कराया गया।मामले में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव की तहरीर पर अलीनगर थाने में मुकदमा संख्या 0618/2026 के तहत धारा 285, 126(2), 189(2) बीएनएस और 7 सीएलए एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 23 लोगों को नामजद किया है, जबकि 110-115 अन्य महिला-पुरुष अज्ञात बताए गए हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। इस बाबत सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के मामले में 23 नामजद सहित 110-115 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights