चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एवं एमएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। योगाभ्यास सत्र के दौरान प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।
साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने नियमित योग करने का संकल्प भी लिया।


प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। वहीं प्रिंसिपल डॉ. जेनेट जे ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नर्सिंग छात्रों को स्वयं स्वस्थ रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने की जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रदीप सिंह ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में योग तनाव दूर करने, एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है। योगाभ्यास सत्र का संचालन प्रो. धर्मेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में आकृति यादव, रिंकू मौर्य, अनुराधा प्रजापति, वंदना पाठक, अर्चना राज, स्नेहलता, रीता पाल, प्रियंका दुबे, सोनिका, अंजली पाल, आरती चौहान, आंचल वर्मा, गजाला नाजमीन, विजयलक्ष्मी, अभिनव यादव, नेहा भारती, प्रीति सिंह, अंकिता, नेहा पटेल, निक्की मिश्रा, अंशु आदि मौजूद रहे।

