25.9 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

अचानक बर्निंग ट्रेन होने से बाल बाल बची पीडीडीयू-पटना पैसेंजर यात्रियों मचा हड़कंप

- Advertisement -


चन्दौली – डीडीयू से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन बर्निंग ट्रेन होने से बाल-बाल बची. ट्रेन में लगे गार्ड बोगी के चक्के से  धुआं निकलता देख लोगों में हड़कंप मच गया. ट्रेन के कुछमन स्टेशन पर पहुँचते ही पुलिस ने आस पास के लोगो की सहायता से किसी प्रकार आग पर काबू पाया. उसके बाद ट्रेन को उसके गंतव्य को रवाना किया गया
जानकारी के अनुसार ट्रेन नम्बर 03208 डीडीयू से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन में अचानक  हड़कंप मच गया. जब पैसेंजर ट्रेन बर्निंग ट्रेन होने से बाल-बाल बची. ट्रेन में लगे गार्ड बोगी से अचनाक धुंआ निकलने लगा. ट्रेन से धुआं निकलता देखा लोगों के होश उड़ गए. कुछमन स्टेशन पहुँचते ही पुलिस कर्मियों ने गार्ड बोगी के निचे देखा तो पता चला कि ट्रेन के पहियों में भारी मात्रा में झाड़ फंसा हुआ था. पहिए से घिसने के कारण आग लग गई थी. जिसमें से धुंआ निकल रहा था. पुलिस कर्मियों ने तत्काल आस पास के लोगो की सहायता से आग पर काबू पाया.तब जाकर यात्रियों ने राहत की सास ली लेकिन जीआरपी को इसकी जानकारी तक नहीं हुई. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा भगवान भरोसे है.इस बाबत प्रभारी निरिक्षक संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पहिये में झाड़ झंखाड़ फंस गए थे. जिसके चलते आग लग गई. हालांकि किसी तरह का कोई जान माल आ नुकसान नहीं हुआ है

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights