25 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

अनियंत्रित बाइक से सड़क पर गिरी महिला,उपचार के दौरान मौत

- Advertisement -


चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के जेवरियाबाद के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहा इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि घोसवा गांव निवासी श्यामलाल खरवार अपनी पत्नी सीमा देवी 55 वर्ष को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सैयदराजा की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों जेवरियाबाद गांव के पास पहुंचे, अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर पीछे बैठी सीमा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।परिजन सीमा देवी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights