चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के कजहरा गांव के समीप एनएच-24 के किनारे पटरी निर्माण की मांग को लेकर सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की समस्या को लेकर आयोजित धरने में सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे पटरी नहीं होने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं व परेशानियों को उठाते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
इस दौरान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने ठेकेदार और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि सड़क किनारे पटरी निर्माण के मामले में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने ग्रामीणो के सड़क सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पटरी नहीं होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही ग्रामीण आय दिन दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं।

वही ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। धरने के बाद पूर्व विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांग पूरी करने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर सड़क किनारे पटरी का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान लल्लन बिंद, मुनिलाल मौर्य, करपट्टू पाल, दुलारे यादव, राम दुलारे कन्नौजिया, दया यादव, गुड्डू सिंह, संतोष सिंह, रजनीश सिंह शोलु, मौजूद रहे। अध्यक्षता विंध्याचल यादव व संचालन संतोष उपाध्याय ने किया।

