36.3 C
Chandauli
Friday, May 1, 2026

Buy now

एसटीएफ व अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

- Advertisement -


चंदौली। आगरा में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त 25 हजार इनमिया को गिरफ्तार कर लिया।उक्त मामले का खुलासा अलीनगर थाने में किया गया।
पुलिस के अनुसार थाना अलीनगर थाने पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 0002/2024, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 50 हजार का इनामी अभियुक्त संदीप पुत्र जशवन्त को गुरुवार की रात करीब आगरा के मैना गेट फ्रिंगल गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी हरियाणा के हिसार जनपद का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights