25.5 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस को सफल बनाने में जुटे बसपा के पूर्व प्रत्याशी अमित लाल,कार्यकर्ताओं से लखनऊ पहुचने का किया आवाह्न

- Advertisement -


चंदौली। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में होने वाले जनसभा के लिए कार्यकर्ता तेज़ी से जुट गए है। सोमवार को सैयदराजा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमित यादव लाला ने बरहनी ब्लॉक के कई गांवों का दौरा किया। साथ ही रैली को सफल बनाने के लिए लोगों से आव्हान किया।
इस उन्होंने काजीपुर, नवादा, मिश्रपुरा, मानिकपुर सहित आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से 9 अक्टूबर को लखनऊ पहुँचने की अपील की। कहा कि बसपा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हर बूथ से कार्यकर्ताओं को कांशीराम स्मारक स्थल पहुँचाने का निर्देश दिया है।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। यह शक्ति प्रदर्शन आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बसपा की एकजुटता और जनाधार का प्रदर्शन होगा। पार्टी संगठन को मज़बूत करने के लिए प्रत्येक सेक्टर और बूथ स्तर तक कार्यकर्ता जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान अवधेश यादव, कैलाश यादव, चंद्रशेखर राम, साहब यादव, अनिल यादव, विजय बहादुर, संदीप यादव, अशोक, विजय आजाद और विनोद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights