24.9 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

चंदौली-तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत एक गंभीर

- Advertisement -

चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे कार्रवाई में जुट गई।

बताते वाराणसी जंसा थाना क्षेत्र के सपेतहा हाथी बाजार निवासी सतीश 22 वर्ष व रोहनिया निवासी राजेश केशरी 25 वर्ष,वाराणसी के सपेतहा रोहित 26 वर्ष वाराणसी से एक ही बाइक पर मुगलसराय में बिल्डिंग निर्माण के काम करने जा रहे थे। जैसे ही तीनो अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली के समीप पहुंचे की तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में तीनों सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना में राजेश व रोहित की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर जुटे आप पास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल सतीश को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights