26.6 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

चंदौली में 295 स्थानों पर स्थापित होंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं,कोलकाता समेत अन्य शहरों से बुलाए गए कुशल कारीगर

- Advertisement -


जावेद जाफरी
चंदौली। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर जनपद में उत्साह का माहौल है। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए भव्य और आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है। इस बार जिले में कुल 295 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसे लेकर पूजा समितियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। कई स्थानों पर दिन-रात काम चल रहा है। पंडालों को आकर्षक रूप देने के लिए कोलकाता समेत अन्य शहरों से कुशल कारीगर बुलाए गए हैं। जो स्थानीय कारीगरों के साथ मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
चंदौली, पीडीडीयू नगर, पड़ाव, चंधासी, सकलडीहा, चहनियां, चकिया, सैयदराजा, धानापुर, बबुरी और शहाबगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा पूजा समितियां पंडाल निर्माण में जुटी हैं। कई जगहों पर धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक भवनों की तर्ज पर पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। आकर्षक सजावट, भव्य प्रवेश द्वार और रोशनी की व्यवस्था के जरिए श्रद्धालुओं को विशेष अनुभव देने की तैयारी है। पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। चिह्नित पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है। थाना स्तर पर पूजा समितियों के पदाधिकारियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठकें कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। साथ ही शासन के निर्देशों के अनुरूप पंडाल निर्माण और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की हिदायत दी जा रही है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में सहूलियत मिले।
इनसेट——-
जिले में थानावार दुर्गा पूजा पंडालों की संख्या
चंदौली 35 सैयदराजा 32 कंदवा 14 अलीनगर 19 मुगलसराय 33 बबुरी 10 सकलडीहा 27 धानापुर 28 धीना 12 बलुआ 18 चकिया 29 शहाबगंज 12 इलिया 12 नौगढ़ 04 चकरघट्टा 10 कुल पंडाल 295

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights