23.8 C
Chandauli
Wednesday, October 28, 2026

Buy now

चंदौली में खूनी हमला:टूटी शराब की बोतल से युवक की गर्दन पर वार,हालत नाजुक

- Advertisement -


चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र में फुटिया मोड़ के समीप मंगलवार की रात आपसी कहासुनी के दौरान एक युवक पर टूटी शराब की बोतल से जानलेवा हमला किए जाने से हड़कंप मच गया। हमले में युवक के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। गर्दन में बोतल का टुकड़ा अंदर तक घुसने से युवक खून से लथपथ हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
बताते हैं कि सुंडेहरा गांव निवासी रामदास चौहान 23 वर्ष चंदौली बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान फुटिया मोड़ के पास किसी युवक से कहासुनी हो गई। जहा युवक ने उस पर हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सैयदराजा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही हमले के कारणों का पता लगाने के साथ ही आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस बाबत सीओ सदर नामवेन्द्र रावत ने बताया कि आपसी कहासुनी के बीच दो दोस्त आपस में मारपीट कर लिए इस दौरान एक दोस्त ने शराब की बोतल से वार कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights