चंदौली। जनपद में अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के चलते विद्युत विभाग को भारी नुकसान हुआ है। आंधी और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शंकर मोड़ पर स्थापित 630 केवीए क्षमता का वितरण ट्रांसफार्मर तथा ट्रांजिट हॉस्टल परिसर में लगा 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
दोनों ट्रांसफार्मरों के खराब होने से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए। विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को बदलने और बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की विभाग ने इस घटना को प्राकृतिक आपदा (तेज आंधी एवं आकाशीय बिजली) से हुई क्षति के रूप में संज्ञानित किया है। साथ ही दोनों क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मरों के स्थान पर नए मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दिया।

