चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भागवपुर गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाई में जुट गई। वही युवक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया भारी संख्या में परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।
बाबते है धीना थाना क्षेत्र के गोरखा गांव निवासी रवींद्र उपाध्याय उर्फ कृष्ण अवतार 35 वर्ष चंदौली बाजार से अपने घर जा रहा था इसी दौरान जैसे ही वो भागवपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर पहुचा की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बुलेरो ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। जहा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुचे मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत ही खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताया की बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

