27.4 C
Chandauli
Tuesday, October 6, 2026

Buy now

नवरात्रि-दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट,पंडालों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र जरूरी

- Advertisement -


चंदौली। आगामी नवरात्रि और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सदर कोतवाली परिसर में पुलिस-प्रशासन ने पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में सीओ सदर नामेंद्र रावत, तहसीलदार और सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने समितियों के पदाधिकारियों से त्योहार की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
अधिकारियों ने पूजा समितियों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। पूजा पंडालों में सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे और आग बुझाने के यंत्र रखना अनिवार्य बताया गया। साथ ही पंडालों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। कहा कि पंडालों में डीजे निर्धारित गति और तय ध्वनि सीमा के अनुरूप ही बजाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान अराजकतत्वों और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सीओ सदर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को त्योहार का माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने समितियों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights