चंदौली। बदलती जीवनशैली में बेहतर स्वास्थ्य और पौष्टिक खानपान के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में नगर में एक नई पहल की गई है। नगर के वार्ड नंबर 11 संजय नगर स्थित एनएच-19 पर सोमवार को ग्रीन फोट्स प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने फीता काटकर किया। इस प्रतिष्ठान के माध्यम से जनपदवासियों को मिलेट्स (श्रीअन्न) से तैयार विभिन्न खाद्य उत्पादों के साथ आंवला से बने पौष्टिक उत्पाद भी उपलब्ध होंगे।
प्रतिष्ठान पर विभिन्न प्रकार के मोटे अनाज, मिलेट्स और उनसे तैयार खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही पुष्पांजलि ब्रांड के तहत आंवला से निर्मित लड्डू, कैंडी, चटनी, मुरब्बा, अचार और जूस सहित कई उत्पाद भी ग्राहकों को मिलेंगे। इसका उद्देश्य लोगों को मोटे अनाज के पोषण संबंधी महत्व से परिचित कराना और उन्हें दैनिक खानपान में शामिल करने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर सीडीओ आर जगत साईं ने पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पादों को अपनाने पर जोर देते हुए ऐसी पहल को बेहतर खानपान की दिशा में उपयोगी बताया। ग्रीन फोट्स के माध्यम से लोगों को मिलेट्स के स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएगा। बजरंग बैट्री एवं ऑटो इलेक्ट्रिक तथा शिवांश सुपर स्टोर के सहयोग से शुरू हुए इस प्रतिष्ठान से अब जनपदवासियों को एक ही छत के नीचे पौष्टिक खाद्य उत्पादों की विविधता उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, अनिल सिंह,पल्लव सिंह,बसंत सिंह, सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

