30.4 C
Chandauli
Thursday, October 15, 2026

Buy now

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की कांग्रेसियों ने की मांग,राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -


चंदौली। शहाबगंज में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को सौंपा। कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बदलाव और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले दस महीनों में दो निर्वाचन आयुक्तों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के एकतरफा निर्णयों पर 14 बार आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार कथित वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं और निर्वाचन प्रणाली में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल पद से हटाने, उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा कराने की मांग की गई।इस दौरान विजय त्रिपाठी, रामानंद यादव, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, प्रताप पांडेय, राजेंद्र गौतम, जुगल किशोर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष नियाज अहमद व संचालन बद्रुद्दुजा अंसारी ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights