24.9 C
Chandauli
Tuesday, October 27, 2026

Buy now

विश्वकर्मा श्रम सम्मानः अभ्यर्थियों के बीच मना यूपी कारिगर दिवस

- Advertisement -

Young Writer, Chandauli
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत यूपी कारीगर दिवस पर 31 अगस्त को आयोजित हलवाई ट्रेड के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेसर्स सत्येंद्र पोर्टर वर्क के प्रोपराइटर राजकुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों हस्तकला की कारीगरी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपने 30 साल के अनुभव को सभी के बीच में साझा किया। धोबी समाज से रजनीश कनौजिया द्वारा अपने समाज के कार्य को और आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा किया गया।

जिला समन्वयक, यूपीकॉन रामचंद्र यादव द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के व्यावहारिक तथा सैद्धांतिक प्रशिक्षण 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया कि कौशल विकास तथा उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के साथ विभाग से जुड़े हुए एक्सपर्ट के द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण कराया जाएगा। कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वह कुशल होकर आगे स्वरोजगार से खुद को जोड़कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सके।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights