30.1 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

वेल्डिंग मिस्त्री की धारदार हथियार से हत्या‚ चुनावी रंजिश की आशंका

- Advertisement -

कमालपुर‚ चंदौली। कस्बा में शुक्रवार रात वेल्डिंग व्यवसाई की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शनिवार की सुबह हत्या की खबर मिलते ही ब्यापार मण्डल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने विरोध दुकानें बंद कर परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने रैथा ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के बाद सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू मौके पर पहुंचे और हत्या की घटना को पुलिस-प्रशासन की विफलता बताई।
जानकारी के अनुसार धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव निवासी वेल्डिंग व्यवसाई मुहम्मद हसाम 58 वर्ष कमालपुर कस्बा में 40 वर्षों से वेल्डिंग का व्यवसाय करते थे। शुक्रवार की रात वह दुकान के बाहर चैकी पर सोए हुए थे कि देर रात हत्यारों द्वारा धारदार हथियार से उसके ऊपर प्रहार किया। ऐसे में उनकी खींच-पुकार सुखकर अपराधी मौके से भाग निकले। कुछ देर में आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय चैकी पर दिया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को भी सूचित कर रात को ही बुला लिया गया। पुलिस व परिजन धारदार हथियार से घायल मुहम्मद हसाम को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे इसी बीच रास्ते में ही मौत हो गयी। मौत की सूचना के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए और शनिवार की सुबह सड़क जाम कर दिया। सूचना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू भी मौके पर पहुंच गए और हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
इनसेट—
प्रधान पर लगाया आरोप
कमालपुर। परिजनों का आरोप था कि रैथा गांव के चुनाव के दौरान चुनावी रंजिश के कारण मुहम्मद हसाम की हत्या वर्तमान प्रधान व उनके भाइयों ने अन्य के साथ मिलकर हत्या की गई है, जिस पर पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम प्रधान और उसके भाई व संलिप्त रहे एक युक को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights