30.1 C
Chandauli
Wednesday, October 21, 2026

Buy now

सतर्कता: सैयदराजा पुलिस ने होटलों में चलाया चेकिंग अभियान होटल स्वामियों में मची हड़कंप

- Advertisement -


सैयदराजा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस की रात्रि पुलिस ने नेशनल हाईवे के किनारे होटलों और ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया जिससे होटल स्वामियों में हड़कंप मच गया । सैयदराजा कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में नौबतपुर बॉर्डर सहित रोडवेज, होटल, रेस्टोरेंट, आदि में भी संदिग्धों की तलाश की गई।
रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर पुलिस कर्मियों के साथ ही डॉग स्क्वॉड की टीम भी चेकिंग में शामिल रही। संदिग्धों की तलाश के साथ ही लोगों के सामानों आदि की भी जांच पड़ताल किया गया। होटल, शॉपिंग मॉल में भी पुलिस टीम ने पहुंच कर जांच की। इस दौरान कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। इसी के तहत सभी सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चला कर चेकिंग किया जा रहा है। शहर के साथ ही ग्रामीणांचल में भी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights