38.9 C
Chandauli
Sunday, June 21, 2026

Buy now

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ चंदौली का वार्षिक बैठक सम्पन्न,की गई नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

- Advertisement -

इलिया। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ जनपद का वार्षिक बैठक मंगलवार को चंद्रप्रभा प्रखंड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के खंडीय कार्यालय गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार राय मंडल उप महासचिव जितेन्द्र कुमार यादव एवं पूर्व मंडल उप महासचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय कुमार ने की। इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से निर्विरोध नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जितेन्द्र कुमार पटेल को जनपद अध्यक्ष शशिकांत सिंह यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह पटेल को उपाध्यक्ष मनिराज सिंह यादव को सचिव रत्नेश कुमार यादव को संगठन सचिव रविन्द्र कुमार पटेल वित्त सचिव चुने गए। नव-निर्वाचित अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पटेल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार जताया और कहा कि संगठन की मजबूती और इंजीनियरों की समस्याओं के समाधान के लिए हम सब मिलकर ईमानदारी से कार्य करेंगे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights